बिहार में परीक्षा सुधार के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित, न्यायमूर्ति हरीश कुमार बने अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति हरीश कुमार को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। समिति गठन के तीन महीने के भीतर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएं सौंपेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग की 23 अगस्त की अधिसूचना में विभिन्न परीक्षा बोर्ड, आयोग, विश्वविद्यालयों और अन्य भर्ती एजेंसियों की ओर से आयोजित परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने का प्रावधान किया गया था। इसी के तहत 24 अगस्त को विभाग ने पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक से समिति के अध्यक्ष के नामांकन का अनुरोध किया था।

पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक ने 28 अगस्त को न्यायमूर्ति हरीश कुमार का नाम समिति के अध्यक्ष के तौर पर प्रस्तावित किया। इसके बाद उन्हें समिति की जिम्मेदारी दी गई है। समिति राज्य में अलग-अलग संस्थाओं की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं की मौजूदा प्रक्रिया का अध्ययन करेगी।

विशेषज्ञ समिति का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों की पहचान कर उसमें जरूरी सुधार के सुझाव देना है। समिति परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए अपनी अनुशंसाएं राज्य सरकार को देगी। सरकार इन सुझावों के आधार पर परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव कर सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन