धनबाद में मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, गेट और गैलरी खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने के बाद दामोदर घाटी निगम (DVC) के अधिकारियों ने दोनों डैम पर निगरानी बढ़ा दी है। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से लगातार पानी आने के कारण मैथन डैम की गैलरी खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।

दामोदर घाटी निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मैथन डैम का जलस्तर बढ़कर 485 फीट पहुंच गया है। यहां खतरे का निशान 495 फीट है। यानी फिलहाल डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 10 फीट नीचे है। वहीं पंचेत डैम का जलस्तर 415 फीट पहुंच गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 425 फीट निर्धारित है।

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण दोनों जलाशयों में पानी की आवक तेज बनी हुई है। इसे देखते हुए दामोदर घाटी निगम और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने मैथन और पंचेत डैम के गेट और गैलरी खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। डैम से छोड़ा जा रहा पानी पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल दोनों डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और किसी तरह की चिंता की स्थिति नहीं है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और जलाशयों में बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय जल आयोग और दामोदर घाटी निगम के अधिकारी दोनों डैमों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पानी के स्तर में होने वाले हर बदलाव की निगरानी की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन