बिहार में 300 नए अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय, न्याय प्रक्रिया को मिलेगी गति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। बिहार में न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त, प्रभावी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 300 नए अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया है, जिसे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने मंगलवार को बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारियों की संख्या बढ़ने से अदालतों में मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित होगी, जिससे लंबित मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी। इससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिलेगा और न्याय व्यवस्था में आम जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

 

जदयू के एक अन्य प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार प्रारंभ से ही कानून का राज और त्वरित न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। पुलिस, अभियोजन और न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य की न्यायिक व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नए अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति इसी नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि मजबूत अभियोजन व्यवस्था के बिना प्रभावी न्याय की कल्पना नहीं की जा सकती। इस फैसले से न केवल न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण को भी मजबूती मिलेगी। इससे अपराधियों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

 

प्रवक्ताओं ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार आगे भी बिहार को न्यायप्रिय, सुरक्षित और सुशासित राज्य बनाने के लिए ऐसे ठोस और प्रभावी कदम लगातार उठाती रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह