बिहार : NDA में कड़वाहट खत्म ! JDU के पोस्टर में मोदी और नीतीश के तस्वीर , 2025 चुनाव में एक ही एजेंडा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 पटना :  जेडीयू के पोस्टरों में नीतीश के साथ मोदी का फोटो होना सियासी गलिरायों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी गलियारे में पोस्टर पॉलिटिक्स पहले से ही चरम पर है जेडीयू कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यालय की बाहरी दीवार इनसे पटी हुई है। पोस्टर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तस्वीरें हैं। उनके साथ अलग-अलग नारे लिखे गए हैं, जैसे- महिलाओं की जय-जयकार, लग रहे उद्योग मिल रहा रोजगार, नौकरी रोजगार खुशहाल बिहार, फिर से एनडीए सरकार। इन पोस्टर के जरिए बीजेपी और जेडीयू में एकजुटता को दिखाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब जेडीयू दफ्तर में औपचारिक रूप से मोदी और नीतीश के एक साथ पोस्टर लगाए गए हैं। बीच-बीच में पार्टी के सीनियर नेताओं द्वारा चुनाव के बाद सीएम पर फैसला करने की बात कहकर थोड़ी कंफ्यूजन भी पैदा की जाती रही है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार का सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला समय पर छोड़ दिया था। इससे बीजेपी और जेडीयू के बीच खटपट की अटकलें भी चलीं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि राजद जैसे अन्य पार्टियों के लोग ये दुष्प्रचार फैला रहे हैं कि जदयू को भाजपा खत्म कर देगी। उन्हें अब यह पोस्टर करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि एनडीए का गठबंधन सिर्फ सत्ता का नहीं, विचार और विकास का गठबंधन है। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगना एक स्वागत योग्य और सकारात्मक संकेत है। यह दर्शाता है कि बिहार के विकास के लिए एनडीए की सभी पार्टियां एकजुट हैं और ‘सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में