बीएयू सबौर में हिन्दी दिवस समारोह, कृषि अनुसंधान को हिन्दी से जोड़ने पर जोर पारंपरिक ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और AI के बीच सेतु बने हिन्दी : डॉ. अनिल कुमार सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर, सबौर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में निदेशालय अनुसंधान के तत्वावधान में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी को शिक्षा, अनुसंधान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा कृषि प्रसार से जोड़ने और वैज्ञानिक ज्ञान को सरल हिन्दी में किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3:30 बजे किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए बीएयू के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दी को केवल संवाद की भाषा तक सीमित रखने के बजाय इसे ज्ञान-सृजन, वैज्ञानिक अनुसंधान और कृषि तकनीकों के प्रसार की प्रभावी भाषा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ खेत और किसान तक पहुंचे। इसके लिए शोध परिणामों, कृषि तकनीकों और नवाचारों को सरल एवं सहज हिन्दी में उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने वैज्ञानिकों और शिक्षकों से हिन्दी में तकनीकी एवं किसानोपयोगी साहित्य तैयार करने तथा कृषि अनुसंधान की उपलब्धियों को भारतीय भाषाओं में प्रसारित करने का आह्वान किया।

डॉ. सिंह ने ‘हिन्दी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक’ विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारंपरिक कृषि ज्ञान और किसानों के अनुभवों का दस्तावेजीकरण कर उन्हें आधुनिक विज्ञान, डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे स्थानीय ज्ञान को संरक्षित करने के साथ-साथ उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिन्दी में केवल बोलने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि हिन्दी में लिखने, वैज्ञानिक ज्ञान को अभिव्यक्त करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में भी काम करना होगा।

बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, संवेदना और ज्ञान-परंपरा को समाज से जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। आवश्यकता है कि समृद्ध पारंपरिक ज्ञान-परंपरा को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़कर नई पीढ़ी और समाज तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल नई तकनीकों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि उन तकनीकों को किसानों तक उनकी सहज भाषा में पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

बीएयू के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हिन्दी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रशासनिक और प्रसार कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दी को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। समारोह में निदेशक योजना डॉ. अरुण कुमार, मृदा विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, कृषि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एम.के. वाधवानी, कृषि विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, प्रसार शिक्षा के सह निदेशक डॉ. राज नारायण सिंह, उप निदेशक अनुसंधान डॉ. शैलाबाला देई तथा सीएबीटी के प्राचार्य डॉ. रवि केसरी सहित विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में हिन्दी को कृषि अनुसंधान, तकनीकी ज्ञान, किसान प्रशिक्षण और डिजिटल नवाचारों से जोड़ने तथा विश्वविद्यालय के कार्यों में हिन्दी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा, सहभागिता और जनकल्याण का महाअभियान

प्रवीण कुमार, कटिहार। जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक माहव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज

जनसंघ के त्याग और कार्यकर्ताओं की तपस्या की नींव पर खड़ी है आज की भाजपा : संजय सरावगी

प्रवीण कुमार, कटिहार। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में से

राम दयाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से प्रारंभ

प्रवीण कुमार, कटिहार। सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन सह अर्धवार्षिक परीक्षा