बीजेपी के कमान संभालते ही नबीन ने बुधवार को बुलाई बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पदभार संभालते ही काम पर जुट गए हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन पार्टी के नेताओं के साथ अपनी पहली बड़ी बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। यह बैठक सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारियों और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठकों का दौर शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बैठक में भाजपा के आगामी दिशा-निर्देशों, रणनीतियों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह नितिन नबीन की पहली बड़ी बैठक है। मंगलवार को उनकी आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा हुई। नितिन नबीन को पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पहली बैठक सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष के साथ होगी और दूसरी बैठक ऑफिस बेयरर के साथ होगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष भी इन बैठकों में शामिल होंगे। माना जा रहा है इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक