बुढ़मू में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर सपन दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय सपन पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जो पिछले सात सालों से बुढ़मू के मतवे गांव में किराए के मकान में रहकर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब नौ बजे दो युवक सपन दास के घर पहुंचे। थोड़ी देर बातचीत के बाद उन्होंने अचानक उन पर हमला कर दिया। एक ने सपन दास को पकड़ा, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। अधिक खून बहने से सपन दास की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। बताया गया कि वह नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि “हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार सहयोगी की तलाश जारी है।” पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और हथियार बरामद किए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सपन दास गांव में “बंगाली डॉक्टर” के नाम से मशहूर थे। वे पिछले छह-सात सालों से किराए के मकान में रहकर मरीजों का इलाज करते थे और गरीबों से नाममात्र की फीस लिया करते थे। सरलता और सेवा भाव के कारण ग्रामीणों में वे बेहद लोकप्रिय थे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इस हत्या को निर्मम और अमानवीय बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के बीच किसी पुरानी रंजिश या लेनदेन विवाद की भी जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत