भागलपुर में अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ का शुभारंभ, 1000 से अधिक ग्रामीण चिकित्सक सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। MSMG Foundation की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर भागलपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ (ABGCS) का औपचारिक शुभारंभ रहा। समारोह में देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक हर समय गांव के लोगों के साथ खड़े रहते हैं और उनके सुख-दुख में भागीदार बनते हैं। भागलपुर विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि सरकार से ग्रामीण चिकित्सकों के लिए वैधानिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का अनुरोध किया जाएगा। वहीं सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल ने ग्रामीण चिकित्सकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उचित सम्मान की बात कही।

कार्यक्रम का नेतृत्व MSMG Foundation के निदेशक एवं अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के संरक्षक देवेंद्र कुमार मंडल ने किया। समारोह में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, भागलपुर विधायक रोहित पांडेय, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, भाजपा बिहार महामंत्री प्रीति शेखर और भाजपा भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष साह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गंगा समग्र की श्वेता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा, फातिमा हॉस्पिटल पूर्णिया की निकहत फातमा, न्यूरो कार्डियक हॉस्पिटल पूर्णिया के डॉ. राकेश कुमार और मेडिफोर्ट हॉस्पिटल भागलपुर के निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मेडिफोर्ट हॉस्पिटल, भागलपुर की टीम ने डॉ. वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में CPR और First Aid का प्रशिक्षण दिया, जबकि फायर विभाग की टीम ने Fire & Safety का प्रशिक्षण प्रदान किया। पिट्टू कुमारी ने ‘जय गणेशा’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। समारोह के सफल आयोजन में योगदान देने वाले MSMG Foundation के कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्यसेवियों को एकजुट करने, प्रशिक्षण एवं सशक्तिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल