भागलपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नाथनगर स्थित एआर अग्रवाल विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंपानगर मंडल अध्यक्ष अमृतलाल ने की, जबकि इसका नेतृत्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी के मार्गदर्शन में तथा चंपानगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राज की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल लर्निंग से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनाया गया और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, चंपानगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद साह, अनूप भगत सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और डिजिटल माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को