भागलपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों ने लिया भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। चंपानगर क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजकों की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अमृतलाल और मंडल प्रभारी अमरदीप साह ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बहनों, बच्चों, सेविका-सहायिका और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की रचनात्मक क्षमता और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं, बच्चों के बीच कहानी सुनाने का कार्यक्रम भी हुआ, जिसके जरिए मनोरंजन के साथ उन्हें अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की सीख दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थियों, सेविका, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम चंपानगर के वार्ड-01, वार्ड-02, वार्ड-04, वार्ड-05, वार्ड-06 और वार्ड-08 के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया। चौकी नियामतपुर चंपानगर, मसकन बरारी चंपानगर, चंपानगर ताती टोला, घोसी टोला नाथनगर, मोमिन टोला नाथनगर, सिलाटर हाउस नाथनगर और डिगरूज लेन नरगा समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इस दौरान सेविका रुक्मिणी देवी, राखी कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रमिला देवी, सुभद्रा देवी, सुनीता देवी और लक्ष्मी कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इनमें अर्चना कुमारी, कल्पना कुमारी, मंजू देवी, राखी राज, विवाह श्रीवास्तव, रजनी शाह, विनोद कुमार, प्रीति कुमारी, मधु देवी, प्रमोद कुमार गुप्ता, गुड्डू ताती, हरीश ठाकुर और मनोज तपस्वी सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं और लाभार्थियों के साथ संवाद को मजबूत करना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को