भारतीय नौसेना चीफ पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूर्व सैनिकों और झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सेना के भी अधिकारी मौजूद रहे।यह पहला अवसर है, जब नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। वे रात्रि विश्राम लोक भवन में करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।तय कार्यक्रम के अनुसार नौसेना प्रमुख 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। इसके बाद तुपदाना स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में रांची ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ 12:00 बजे रक्षा विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। दोपहर में 1:00 बजे रांची क्लब में सांसद कला महोत्सव के तहत हुए पेंटिंग की चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अवलोकन नौसेना प्रमुख करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक