‘भीख’ के पैसों से पाकिस्तान आतंकी मसूद अजहर को देगा मौत का 14 करोड़ का मुआवजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। भारत के आक्रामक रवैये को देखते हुए पाकिस्तान ने सीजफायर की गुजारिश की थी।अब पाकिस्तान की सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों के परिवार को प्रति व्यक्ति 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। माना जा रहा है कि इस कारण पाकिस्तान में पल रहे आतंकी मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। दरअसल पाकिस्तान में भारत की स्ट्राइक के बाद कई आतंकी मारे गए थे। इस स्ट्राइक में मसूद अजहर को भी काफी नुकसान पहुंचा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने बहावलपुर में भी स्ट्राइक हुई थी।  भारत की स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की भी मौत हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार प्रति व्यक्ति की मौत पर परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी, तो मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये मिलेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत