भोगनाडीह हिंसा पर सियासी संग्राम, JMM बोली- पूर्व CM से क्या कनेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महा सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस के दौरान हथियारों के साथ पकड़े गए लोगों का संबंध पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से है। भट्टाचार्य ने सवाल उठाया कि ये लोग हथियार लेकर भोगनाडीह में क्या करने गए थे और क्या उनकी मंशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की थी। सुप्रियो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नाम लेते हुए कहा कि यह साजिश पिछले विधानसभा चुनाव से रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भोगनाडीह में हुई पूर्व नियोजित हिंसा इसी साजिश का हिस्सा है। दावा किया कि इस कांड के पीछे शामिल लोगों का खुलासा जल्द होगा। भट्टाचार्य ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की घिनौनी साजिश को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है।उन्होंने आरोप लगाया कि भोगनाडीह में हुई पूर्व नियोजित हिंसा इसी साजिश का हिस्सा है। दावा किया कि इस कांड के पीछे शामिल लोगों का खुलासा जल्द होगा। भट्टाचार्य ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की घिनौनी साजिश को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है। चम्पाई सोरेन को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में हथियारबंद लोगों का पकड़ा जाना संदिग्ध है और इसका संबंध चम्पाई से जोड़ा जा रहा है। सुप्रियो ने सवाल किया कि हूल दिवस जैसे पवित्र आयोजन में हथियारों का क्या काम था। उन्होंने इसे झामुमो और हेमंत सोरेन के खिलाफ बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि झामुमो इस साजिश को नाकाम करेगा और जनता को सच्चाई से अवगत कराएगा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने हमेशा आदिवासियों और मूलवासियों के हितों की रक्षा की है और जनता का समर्थन उनके साथ है। भाजपा की साजिशों का जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक