मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सुनीं शिकायतें ,फैसले ऑन द स्पॉट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

RANCHI ; प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार की अध्यक्षता चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। उन्होंने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जनता दरबार के आरंभ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। डॉ. अंसारी के सामने कुल 123 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, आपूर्ति विभाग, इलाज, राशन कार्ड, जमीन विवाद, थाना और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। सिल्ली में एनजीओ को दी गई एंबुलेंस और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा गंज परिवार को दी गई कार्डियक एंबुलेंस के संचालन में गड़बड़ी पर भी शिकायतें आईं। डॉ. अंसारी ने कई मामलों में तत्काल अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए और कई शिकायतों की प्रक्रिया में तेजी लाने व प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान रांची, गुमला, धनबाद, पलामू, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी समेत कई जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मीडिया से बात करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा, “लोग जिस उम्मीद से कांग्रेस के पास आते हैं, वे खाली हाथ नहीं लौटते।” उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए और गंभीरता से लेना चाहिए। जब तक अधिकारी स्वमूल्यांकन नहीं करेंगे, तब तक बदलाव संभव नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के लिए गंभीर है और सभी मंत्रियों द्वारा जनता दरबार लगाना सकारात्मक पहल है। जनता दरबार से जनता के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिल रही है। डॉ. अंसारी ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा ने सिस्टम को कुचल दिया है। झारखंड के विकास में उसका कोई योगदान नहीं है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जनता दरबार में प्रदीप तुलस्यान, गुंजन सिंह, निरंजन पासवान, राजन वर्मा, शशि भूषण राय, नरेंद्र लाल गोपी और राजीव चौधरी चिंटू भी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए