मंत्री हफीजुल की सफल हार्ट सर्जरी, मुख्यमंत्री ने मिलकर जाना हाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में इलाजरत राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल है कि सफल हार्ट सर्जरी होने के उपरांत हफीजुल हसन यहां चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपने शुभचिंतकों से कहा कि सभी के प्रति वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सभी की दुआओं, शुभकामनाओं और अटूट समर्थन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा—”गत दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में साथी मंत्री हफीजुल हसन  की हार्ट सर्जरी हुई थी। आज अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूँ।”मुख्यमंत्री की यह मुलाकात हसन के प्रति सहयोग और संवेदना का प्रतीक मानी जा रही है। बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत इन दिनों दिल्ली में हैं, अपने पिता , दिशोम गुरु शिबू सोरेन का गंगाराम अस्पताल में इलाज करा रहे है .  

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष