मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी -यूनेस्को की लिस्ट में शामिल होगा ‘छठ पर्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात ‘ के 126वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। ये एपिसोड देश में नए जीएसटी टैक्स स्लैब के लागू होने के बाद का पहला कार्यक्रम था। इस दौरान पीएम मोदी ने आने वाले त्योहारों- नवरात्रि, दुर्गा पूजा और छठ महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नारी शक्ति की भूमिका और उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के भारत सरकार के प्रयासों पर भी जोर दिया। छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास पीएम मोदी ने महापर्व छठ का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने छठ पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि ये पर्व न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है, बल्कि इसकी भव्यता अब वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे रही है। यह सूर्य देव को समर्पित पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यूनेस्को सूची में शामिल होने पर इसकी दिव्यता को दुनिया भर के लोग अनुभव कर पाएंगे। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘सूर्यदेव को समर्पित छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का भव्य और दिव्य उत्सव है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार इस महापर्व को UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के प्रयासों में जुटी है।’ अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निरंतर प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि जब हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मान्यता दिलाते हैं, तो दुनिया भी उनके बारे में जानने, समझने और उनमें भाग लेने के लिए आगे आती है। पीएम मोदी ने नवरात्रि का उल्लेख करते हुए इसे शक्ति की उपासना का समय बताया और कहा कि हम नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने देश की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि आज वे व्यापार से लेकर खेल, शिक्षा से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। यह देश के लिए गर्व का विषय है कि महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक