मन की बात : पीएम मोदी बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर; आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई  दिल्ली  : भारत पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्किए के रवैये से देश में बॉयकॉट की मांग उठ रही है. कई ट्रैवल एजेंसियों ने तुर्किए के लिए बुकिंग बंद कर दी है. इसी बीच रविवार (25 मई, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई परिवारों ने वोकल फॉर लोकल के तहत अपनी छुट्टियां भारत में बिताने का संकल्प लिया है.

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि वोकल फॉर लोकल को लेकर पूरे देश में एक नई ऊर्जा दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई बातें दिल को छू जाती हैं. एक अभिभावक ने कहा कि अब हम अपने बच्चों के लिए भारत में बने खिलौने ही खरीदेंगे, इससे बच्चों में देशभक्ति बचपन से ही आ जाएगी. कुछ परिवारों ने संकल्प लिया है कि हम अपनी अगली छुट्टियां देश में ही किसी खूबसूरत जगह पर बिताएंगे. इसके अलावा कई युवाओं ने भारत में ही शादी करने का संकल्प लिया है. उनका कहना है कि वे विदेश में शादी नहीं करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान पाकिस्तान की मदद करने के कारण भारतीयों ने तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा से बचने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने भारत के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान बड़े पैमाने पर तुर्किए के ड्रोन का इस्तेमाल किया था. कंपनी एटलीस के संस्थापक और सीईओ मोहक नाहटा के हवाले से बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय यात्रियों ने तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा नहीं करने का फैसला लिया है. 20 मई को उन्होंने बताया कि सिर्फ 36 घंटों के अंदर 60 प्रतिशत वीजा आवेदन कैंसिल किए गए.

एटलीस के सीईओ ने कहा कि आधुनिक यात्रा ऐसी ही होती है. हमने भारत के साथ खड़े होकर और राष्ट्रीय भावना के साथ एकजुटता दिखाते हुए तुर्किए और अजरबैजान के सभी मार्केटिंग कामों को भी रोक दिया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक