महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने परिवार संग भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से सहयोग की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने शनिवार को अपने परिवार के साथ गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोड्डा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में संबंधित बीएलओ नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पहुंचे, जहां आवश्यक जानकारी भरने के बाद प्रबोध सोरेन ने अपना और परिवार का गणना प्रपत्र जमा किया।

प्रबोध सोरेन ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से बीएलओ का सहयोग करने और निर्धारित समय के भीतर गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं के नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है अथवा नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन अवश्य करें। इस दौरान संबंधित बीएलओ भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुवाहाटी में जाम और ट्रेन लेट से मिलेगी राहत, 1474 करोड़ से बनेगा नया सरायघाट पुल

कटिहार। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक

**पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, अगस्त में 0\.957 मिलियन टन माल की लोडिंग**

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में कुल 0.957 मिलियन टन माल की लोडिंग

जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान : डालसा

महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को महागामा प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम