महागामा में कचरा बीनने को मजबूर मासूम, शिक्षा और बाल अधिकारों पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा (गोड्डा): जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और कंधों पर स्कूल बैग होना चाहिए, उस उम्र में कुछ मासूम पेट की भूख मिटाने के लिए कचरे के ढेर में अपना भविष्य तलाशने को मजबूर हैं। हनवारा थाना क्षेत्र के शहजादपुर मुख्य चौक पर ऐसा ही एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जहां छोटे-छोटे बच्चे प्लास्टिक और कबाड़ बीनते दिखाई दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के साथ उनके पिता भी जुगाड़ वाहन के पास मौजूद थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपना घर महागामा प्रखंड के मोहनपुर गांव का बताया, लेकिन बच्चों की पढ़ाई और कचरा बीनने की मजबूरी से जुड़े सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी चुप्पी ने गरीबी और मजबूरी की गहरी तस्वीर सामने रख दी।

यह घटना बाल शिक्षा और बाल अधिकारों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। सरकार शिक्षा का अधिकार और बाल श्रम उन्मूलन के लिए विभिन्न योजनाएं और अभियान चला रही है, लेकिन ऐसे दृश्य बताते हैं कि कई परिवार अब भी आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में असमर्थ हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूलों से जोड़ने, उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। उनका मानना है कि हर बच्चे का अधिकार है कि वह किताब और कलम के साथ अपना भविष्य बनाए, न कि कचरे के ढेर में अपनी जिंदगी तलाशने को मजबूर हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुवाहाटी में जाम और ट्रेन लेट से मिलेगी राहत, 1474 करोड़ से बनेगा नया सरायघाट पुल

कटिहार। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक

**पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, अगस्त में 0\.957 मिलियन टन माल की लोडिंग**

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में कुल 0.957 मिलियन टन माल की लोडिंग

जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान : डालसा

महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को महागामा प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम