महागामा–मेहरमा रेल परियोजना: भू-अर्जन मुआवजा भुगतान के लिए विशेष शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: महागामा–मेहरमा रेल परियोजना से प्रभावित रैयतों को भू-अर्जन मुआवजा राशि का शीघ्र और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महागामा अंचल कार्यालय परिसर में विशेष भुगतान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मौजा खुटहरी के भूमि स्वामियों से क्षतिपूर्ति संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया।

जिला भू-अर्जन विभाग के अधिकारियों ने रैयतों की समस्याओं और शंकाओं का समाधान करते हुए पात्र लाभुकों को जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, मेहरमा अंचल के रैयतों के लिए 21 से 23 जुलाई तथा 28 से 29 जुलाई तक मेहरमा अंचल कार्यालय में भी विशेष भुगतान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस