पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों से कुल 34 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल को 3 सितंबर 2026 को आयोजित ‘दिशा’ की बैठक के दौरान उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया।

मोबाइल वितरण के दौरान सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए।

पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र से छह, मालपहाड़ी ओपी से छह, पाकुड़िया थाना से पांच, मुफस्सिल थाना से चार, महेशपुर थाना से तीन, हिरणपुर थाना से तीन, लिट्टीपाड़ा थाना से दो, अमड़ापाड़ा थाना से दो, रद्दीपुर ओपी से दो और सिमलौंग ओपी क्षेत्र से एक मोबाइल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल में ओप्पो, वीवो, रियलमी, मोटोरोला, वनप्लस, रेडमी, सैमसंग और पोको समेत अलग-अलग कंपनियों के फोन शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मोबाइल बरामदगी में विभिन्न थाना और ओपी प्रभारियों के साथ तकनीकी शाखा तथा सीसीटीएनएस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की तकनीकी जानकारी के आधार पर उनकी पहचान और बरामदगी की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम के प्रयास से मोबाइल वापस मिलने पर वास्तविक धारकों को राहत मिली। अभियान में नगर थाना, अमड़ापाड़ा, मुफस्सिल, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया, हिरणपुर, सिमलौंग ओपी और मालपहाड़ी ओपी के पुलिस पदाधिकारियों के अलावा तकनीकी शाखा एवं सीसीटीएनएस कर्मियों ने योगदान दिया।

पाकुड़ पुलिस के इस अभियान से गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल की तलाश और बरामदगी के लिए अभियान को आगे भी जारी रखने की दिशा में काम किया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन