महिला दिवस पर पीएम मोदी के तरफ़ से महिलाओं को खास सम्मान, इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : विश्व भर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में इस खास मौके पर देश में पीएम मोदी ने महिलाओं को एक विशेष सम्मान दिया है. यह ऐसा सम्मान है जो इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने महिलाओं को नहीं दिया है. बता दें कि नारी शक्ति के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए महिलाओं को सबसे पहले इसकी बधाई दी शुभकामनाएं दी. इतना ही नहीं इसके बाद पीएम मोदी ने इस ख़ास सम्मान की घोषणा भी की.

नरेंद्र मोदी की तरफ से महिलाओं को मिल रही इस ख़ास सम्मान के बारे में अगर बताएं तो इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान आज पूरे दिन सिर्फ महिलाएं पुलिसकर्मी संभालेंगी. जी हां आज के दिन सिर्फ महिला पुलिसकर्मी पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान को देखेंगे. लगभग 3000 महिलाएं आज पीएम मोदी की सुरक्षा की निगरानी करेंगे.

साथ ही आपको बता दे कि गुजरात में दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इस दौरान उनकी सुरक्षा महिलाओं द्वारा की जाएगी. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आज पीएम मोदी के सोशल अकाउंट्स को भी विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं संभाल रही हैं.तो ऐसे में आज का दिन महिलाओं के नाम किया गया है. जिसमें पीएम मोदी के सुरक्षा उनके सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम चीज महिलाओं के हाथ में सौपीं गई है. पीएम नरेंद्र मोदी का एक खास पल जिसके तहत उन्होंने महिलाओं को महत्वपूर्ण और मजबूत दर्शाने के लिए यह निर्णय लिया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक