महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर बांकुड़ा गांव निवासी सोफीकुल शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, छात्रा महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। बीते 10 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। शाम करीब पांच बजे तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

छात्रा के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बांकुड़ा गांव निवासी सोफीकुल शेख उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर महेशपुर थाने में कांड संख्या 135/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा की तलाश के साथ-साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को