महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मौजूद रहे। बैठक में धरना-प्रदर्शन की अंतिम तैयारियों, पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां और सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और संबंधित पर्यवेक्षकों से उनके क्षेत्र से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संभावित संख्या की जानकारी ली गई। साथ ही पंचायतवार आने वाले लोगों के लिए आवश्यक यातायात साधनों की व्यवस्था को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने सभी पंचायतों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटना होगा। बैठक में कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। भोजन वितरण को सुचारू रखने के लिए प्रत्येक पंचायत से चार-चार सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, जिन्हें भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी और जोशीमुद्दीन शेख, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह और अखलाकुर रहमान, प्रखंड संगठन सचिव मो. असद और पप्पु अंसारी समेत हबीबुर रहमान, बुदल यादव सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।