मानसून सत्र की अवधि पर तकरार: विपक्ष के निशाने पर सरकार, सत्तापक्ष ने दिया करारा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड विधानसभा का संक्षिप्त मानसून सत्र अब सियासी तकरार का केंद्र बनता जा रहा है। सत्र की अवधि कम रखने को लेकर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चर्चा और जवाबदेही से भाग रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार जनता से किये वादे पूरे करने में विफल है. ऐसे में वह जन सरोकार के मुद्दे पर सदन में जवाब देने से बचना चाहती है. यही वजह है कि इस बार मानसून सत्र छोटा रखा गया है. प्रदेश प्रवक्ता रामकांत महतो ने कहा कि छोटे सत्र में भी बीजेपी की पूरी कोशिश रहेगी कि वह सभी जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाए, जिसे पूरा करने में वर्तमान महागठबंधन की सरकार नाकाम रही है.इस पर सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने कड़ा पलटवार करते हुए भाजपा को “जनता से कटे हुए दल” की संज्ञा दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पिछले बजट सत्र को देखिए, लंबा सत्र होने के बावजूद विपक्ष ने सत्र के दौरान क्या किया? यह सब झारखंड की जनता जानती है. झामुमो प्रवक्ता ने आगे कहा कि विपक्ष, हेमंत ‘फोबिया’ छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले तो छोटा सत्र भी राज्य के लिए उपयोगी होगी. मनोज पांडेय ने आखिरी में कहा कि सरकार अपने जरूरतों के हिसाब से सत्र आहूत करती है लेकिन आज जो लोग मानसून सत्र के छोटा होने पर सवाल उठा रहे हैं. उन्हें रघुवर दास की सरकार के समय को याद कर लेना चाहिए. झामुमो के प्रवक्ता ने कहा, “भाजपा मुद्दों पर बात करने की बजाय सिर्फ राजनीतिक नौटंकी कर रही है। उन्हें जनता से जुड़े सवालों से कोई लेना-देना नहीं।” वहीं कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने ने कहा कि भाजपा को राज्य की बेहतरी में कोई दिलचस्पी नहीं है, वे सिर्फ विधानसभा सत्र को हंगामेदार बनाना चाहती है। धनबाद में चूहे द्वारा शराब पीने का मामला उठेगा तो रघुवर दास की सरकार में नहर खा जाने वाले चूहे पर क्या कार्रवाई की? यह भी पूछा जाएगा. गौरतलब है कि मानसून सत्र की अवधि केवल दो दिन निर्धारित की गई है, जो 1 से 7 अगस्त को होगा। ऐसे में सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है। सत्र से पहले ही जो राजनीतिक माहौल बना है, उससे साफ है कि सदन के भीतर गरमा-गर्मी तय है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की