मिठाई दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खराब मिठाइयों को बेचने के फिराक में थे दुकानदार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: पर्व त्योहारों के नजदीक आने पर कुछ मिठाई व्यवसाईयों की लालच भी बढ़ जाती है और वही लालच उन्हें ले डूबती है, दीवाली को लेकर मिठाइयों की बिक्री जबरदस्त हो रही है जिसको लेकर कई दुकानदार लालच में आकर खराब मिठाईयां या मिलावटी मिठाईयां ग्राहकों को बेच देते हैं, ऐसे में कई दफा लोगों के स्वास्थ्य पर असर देखने को मिला है। लेकिन त्यौहार के बीच ऐसी संभावनाओं को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन अलर्ट है नवगछिया में एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई के कई दुकानों में छापेमारी की है। जहां सोनी डेयरी में खराब पड़े 80 किलोग्राम रसगुल्ले को बेचने की तैयारी पर प्रशासन ने पानी फेर दिया। सभी खराब मिठाइयों को एसडीओ ने डस्टबीन में डलवा दिया व कई दुकानों से कोल्डड्रिंक व मिठाइयों को नष्ट किया, वहीं अन्य मिठाइयों के सैम्पल लेकर लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया। छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया अधिकारियों ने कहा कि आगामी पर्व त्यौहार पर हमारा प्रयास है कि जीतने भी ग्राहक मिठाई खा रहे है उनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो किसी भी प्रकार का खराब मिठाई न हो। आपूर्ति और फूड इंस्पेक्टर के साथ कुछ दुकानों की जांच की है वहां जो कमियां पाई गई है वहां से सैंपल लिया गया है। यदि इस प्रकार की व्यवस्था दुबारा पाई जाती है जैसे कि मिठाई में कीड़ा या गंदगी पाई जाती है तो उस पर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। जितनी जांच की गई है उस हिसाब से कुछ कुछ जगहों पर बहुत खराब स्थिति थी सफाई की बिल्कुल व्यवस्था नहीं थी। दिवाली के उपलक्ष्य में पूरे बिहार राज्य में मिष्ठान प्रतिष्ठान पर छापेमारी हो रही है। सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि
एफएसएसआई के मापदंड के अनुसार रिपोर्ट नहीं आएगी। उसके विरुद्ध एफएसएसआई की धारा अंतर्गत न्यायालय में अभियोजन दायर करने का प्रावधान है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को