गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में निकली रैली गायत्री शक्तिपीठ, नहर चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं और गौ सेवकों ने भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन करते हुए गौ संरक्षण और गौ सम्मान का संदेश दिया।

समाहरणालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने, गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अलग मंत्रालय गठित करने की मांग की गई।

अभियान के तहत जिले से 1,26,126 लोगों के डिजिटल हस्ताक्षर भी एकत्र कर पेन ड्राइव के माध्यम से ज्ञापन के साथ सौंपे गए। रैली में कई संत-महात्मा, गायत्री परिवार के सदस्य, महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले