मुख्य बाजार की ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद लूट, लाखों के गहने लेकर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बुधवार रात करीब आठ बजे हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन अपराधी पिस्टल के बल पर दुकान में घुसे और काउंटर में रखे स्वर्ण आभूषण समेटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। सभी आरोपी हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। दुकानदार फिलहाल लूटे गए आभूषणों का आकलन कर रहे हैं। आशंका है कि लाखों रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण बदमाश अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद मुख्य बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद अपराधी बिहार की ओर फरार हो गए, जिसके मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले