मुश्किल में MLA श्वेता सिंह , बीजेपी बोली वोटर आईडी जाँच हो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के पास कथित तौर पर एक से अधिक पैन कार्ड और वोटर आईडी पाए जाने के बाद विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी का एक शिष्टमंडल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला है. शनिवार 17 मई को राज भवन पहुंचे बीजेपी नेताओं में सांसद आदित्य साहू, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रांची विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण शामिल थे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले की जांच कराकर समुचित कारवाई करने की मांग की है. राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इसे गंभीर मामला बताया है. उन्होंने कहा कि दो-दो पैन कार्ड और विधायक श्वेता सिंह के नाम से चार मतदाता पहचान पत्र मिलना बेहद ही चिंता की बात है. विधायक ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग को भी विधायक श्वेता सिंह ने धोखे में रखा है. चुनाव में श्वेता सिंह के द्वारा दाखिल एफिडेविट की भी जांच होनी चाहिए और जो मतदाता पहचान पत्र पाए गए हैं, उसकी भी जांच होनी चाहिए. बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम से दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी है. एक पैन कार्ड गुरुग्राम से बना हुआ है. जिसमें पिता का नाम दिनेश कुमार सिंह लिखा है. वहीं 2010 में दूसरा पैन कार्ड रामगढ़ से बना है. जिसमें पिता के कॉलम में संग्राम सिंह दर्ज है. विधायक श्वेता सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में भी जीवनसाथी पति के कॉलम में नाम के सामने संग्राम सिंह लिखा है.बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि श्वेता सिंह के नाम से दो-दो पैन कार्ड है. जिसमें एक पैन कार्ड में अपने पिता का नाम है और दूसरा में पति का नाम है. यही पैन कार्ड नंबर उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन फार्म में भरा है. उन्होंने कहा कि अब सवाल उठता है कि जब पहले से विधायक श्वेता सिंह के नाम पैन कार्ड था, तो उन्होंने दूसरा पैन कार्ड क्यों और किन परिस्थितियों में बनवाया है. यह गहन जांच का विषय है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल