मेहरमा में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़खंड बगीचा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार और गोली के साथ पहाड़खंड बगीचा इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिसके बाद एक युवक को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार यादव (18 वर्ष), पिता बिनोद यादव, निवासी पशाहीचक, थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। इसके अलावा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (JH17X-9511) भी जब्त की गई है।

इस मामले में मेहरमा थाना कांड संख्या 114/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, राजकिशोर शर्मा, राजेश कुमार पांडेय और सहदेव प्रसाद सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले