मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभिनव कुमार ने की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह 8 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद अंचल कचहरी में 8:15 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में 8:25 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8:35 बजे, प्रखंड पशुपालन कार्यालय में 8:50 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 9:05 बजे तथा मेहरमा थाना परिसर में 9:15 बजे झंडोत्तोलन होगा।

इसी क्रम में व्यापार मंडल अमजोरा-पिरोजपुर में 9:35 बजे, एसआरटी कॉलेज धमड़ी में 9:50 बजे तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बाजितपुर में सुबह 10:40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

बैठक में पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज, मेहरमा थाना के पुअनि राजकिशोर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मो. परवेज अख्तर, निवर्तमान बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक