मोदी की प्रेरणा से नन्हे कवियों को मिलेगा बड़ा मंच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी नगर निगम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ”काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025” का भव्य आयोजन करने जा रहा है।निगम गौरवशाली इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए विश्वविख्यात काशी अब नन्हे साहित्यकारों को भी बड़ा मंच देने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की काव्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह आयोजन दो आयु वर्गों में होगा। ग्रुप-1 : कक्षा छह से आठ तक ग्रुप-2 : कक्षा नौ से 12 तक के बच्चे शामिल होंगे।तीन चरणों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर 26 से 28 नवंबर 2025, ब्लॉक एवं जोनल स्तर पर एक से तीन दिसंबर 2025 जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले पांच और छह दिसंबर को होगा।ग्रैंड फिनाले में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये नकद होगा। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।प्रतियोगिता की विशेष थीम हैं, अविनाशी काशी, संवर्ती काशी, देशभक्ति, मां गंगा और महादेव।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सभी विद्यालयों, अभिभावकों और साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि नगर निगम द्वारा पहली बार आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराएं।नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और भविष्य में उनके लिए नए मार्ग प्रशस्त होंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम और निर्णायक मंडल को प्रतियोगिता के किसी भी नियम में संशोधन या परिवर्तन का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित लिंक अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष