मोरडीहा गांव में एसआईआर गणना फॉर्म का वितरण, बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत सभी 16 पंचायतों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बुधवार को मोरडीहा गांव में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी, सुनैना देवी एवं अन्य बीएलओ ने मतदाताओं के बीच एसआईआर फॉर्म का वितरण किया।

अभियान के दौरान रंभा देवी सहित दर्जनों मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराए गए। बीएलओ ने ग्रामीणों को फॉर्म सही तरीके से भरने, सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करने और संबंधित दस्तावेज एवं फोटो संलग्न करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही फॉर्म भरें, ताकि आवेदन निरस्त न हो।

बीएलओ ने मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर सही एवं पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म जमा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्राप्त फॉर्म को ऑनलाइन अपलोड कर समय पर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अभियान के दौरान समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को लेकर बीएलओ में विशेष सक्रियता और जागरूकता देखने को मिली।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल