पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूनिट टेस्ट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सेंटर निदेशक पप्पू मंडल ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 100 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप टॉफी, गोल्ड मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्थान की ओर से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
यूनिट टेस्ट में इन विद्यार्थियों ने हासिल किया स्थान
प्रथम यूनिट टेस्ट परीक्षा में बाबुधन सोरेन ने प्रथम, मंजुरानी टुडू ने द्वितीय और मोनिका किस्कू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय यूनिट टेस्ट परीक्षा में रितिका कुमारी भगत प्रथम, अंकित कुमार पटेल द्वितीय और मार्शिला हांसदा तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं, तृतीय यूनिट टेस्ट परीक्षा में इंदु हांसदा ने प्रथम, रहीमा खातून ने द्वितीय और विगुल कुमार मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टॉप टेन में मोनिका किस्कू, मुन्नी हेंब्रम, रबीना हेंब्रम, अमीन टुडू, अनिल बास्की, बर्षा हांसदा, रोहित कुमार घोष, कमली मुर्मू, मो. सोहैल अली, अमन कुमार, नेहा मुर्मू और सुबल घोष समेत अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल रहे।
सम्मान समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार मिलने से उनमें उत्साह देखने को मिला। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर शिक्षिका प्रीति कुमारी, रोजमेरी किस्कू, तौसीफ राजा, गौरव गोस्वामी, सत्यम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।




