यूनिसेफ कार्यों की लगातार समीक्षा का सिस्टम बनायेः मुख्य सचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची:  झारखंड के सतत विकास लक्ष्य की उपलब्धि को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव  अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को की गई। मुख्य सचिव  अलका तिवारी ने यूनिसेफ को सभी संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय पर बल देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों की लगातार समीक्षा का सिस्टम बनायें। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ झारखंड के सतत विकास को लेकर जो कार्य कर रहा है, वैसे ही कार्य व्यापक पैमाने पर राज्य सरकार भी कर रही है। इस स्थिति में एक दूसरे के डाटा राज्य के सतत विकास में काफी उपयोगी हो सकते हैं। इसके लिए विभागों के साथ पाक्षिक बैठक करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि इन बैठकों में यूनिसेफ फील्ड के अपने कार्यों, अनुभव और सुझावों को साझा करे और यह देखे कि सरकार की योजनाओं के साथ कैसे बेहतर तालमेल के साथ काम किया जा सकता है। योजनाओं की निगरानी और उसके फलाफल पर फोकस पर भी उन्होंने बल दिया। उन्होंने यूनिसेफ से कहा कि वे सामाजिक प्रक्षेत्र में अन्य राज्यों में जो बेहतर कार्य हो रहे हैं, उनका अध्ययन, विश्लेषण करें और उसका क्रियान्वयन झारखंड में कैसे किया जा सकता है, इसका ब्लू प्रिंट बनायें। उन्होंने योजना विभाग के साथ एक पोर्टल पर डाटा साझा करने का निर्देश दिया, ताकि डाटा मिस मैच नहीं हो। मुख्य सचिव ने पोषण से जुड़ी समस्याओं पर फोकस करने के  साथ हाशिए पर खड़े लोगों के सतत विकास पर फोकस करने को कहा। 

मुख्य सचिव ने हाथ की सफाई (हाइजीन)को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए यूनिसेफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि पोषण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि के क्षेत्र में भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक और सक्षम बनायें। उसके पहले यूनिसेफ ने झारखंड में किये जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को लेकर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में सचिव  मस्त राम मीणा,  मनोज कुमार,  मुकेश कुमार,  उमाशंकर सिंह,  नेहा अरोड़ा और यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख का निनिका मित्रा और उनके सहयोगी उपस्थित थें।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में