ये कैसी मजबूरी! आरजेडी ने नेताओं के बजाय 32 गायकों को भेजा नोटिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पटना : बिहार चुनाव के दौरान लालू यादव की आरजेडी के साथ पार्टी के नेता को केंद्रित कर गाना गाने वाले 32 गायकों को राजद की ओर से नोटिस भेजा गया है। पार्टी ने पूछा है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पार्टी इन गायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि चुनाव के पहले राजद को बदनाम करने के लिए कई गीत बाजार में जान-बूझकर लांच किए गए। जिनमें पार्टी या दल के नेताओं का नाम लेकर गाना बनाए गए। इसमें से अधिकतर ऐसे गायक हैं जिनका भाजपा से सीधा संबंध है। इससे न केवल राजद बल्कि नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की भी बदनामी हुई। इन गायकों ने सामाजिक न्याय को बदनाम करने की साजिश रची। यादवों को लेकर निगेटिव गाने गाए गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैमूर की रैली में राजद के प्रचार वाले गानों का जिक्र किया था। और कहा था कि इनके गाने सुने आपने, गाने की लाइन है… ‘आएगी भइया की सरकार-बनेंगे रंगदार।’ यानी ये इंतजार कर रहे हैं कब इनकी सरकार आए और रंगदारी, जंगलराज शुरू कर पाए। ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में।’ ये सरकार में वापस आए तो रंगदारी वसूलेंगे। यहीं जंगलराज की आहट है। इनके प्लान से अलर्ट रहने की जरूरत है। दरअसल चुनाव के दौरान भोजपुरी के कई गायकों ने ऐसे गाने बनाए जिनमें लालू और तेजस्वी और उनकी पार्टी का नाम बिना किसी अनुमति के इस्तेमाल किया गया। इन गानों में हिंसा से भरी लाइनों का भी इस्तेमाल हुआ था जैसे “6 ठो गोली मारब कपारे में”, सिक्सर की 6 गोली… जैसी लाइनें गानों में थी। जिसे अराजकता से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी इन गानों की काफी चर्चा हुई थी ।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक