रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 12 लाख रक्षा सूत्र सौंपे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : देशव्यापी अभियान “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” (थीम: तिरंगा, सिपाही और मेरा देश) के तहत महेन्द्र प्रताप सिंह राणा, सिपाही प्रमुख एवं अध्यक्ष, पूर्व सैनिक महासभा ने 12 लाख रक्षा सूत्र (राखी) भारतीय सशस्त्र बलों को ससम्मान समर्पित किए। यह कार्यक्रम रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी की उपस्थिति में आयोजित हुआ। यह अभियान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर औपचारिक रूप से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य भारत के वीर सैनिकों की शहादत और सेवा को सम्मान देना है। हर राखी देश की मिट्टी से तिलक की गई है और उसके साथ नागरिकों, विशेषकर छात्रों और स्वयंसेवकों द्वारा लिखा गया संकल्प पत्र भी है, जिसमें सैनिकों के प्रति आभार और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र देशवासियों की तरफ से सैनिकों को बहनों के प्रेम और सम्मान का भावपूर्ण संदेश है। देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा यह बहुत ही सराहनीय कार्य है ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में यह भाव जागृत हुई यह एक भाई बहन का प्यार जो सैनिक- _20 _25 डिग्री में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं उनको देश की बहनों के द्वारा रक्षा सूत्र बांधे जाने पर उनके और इरादे मजबूत होंगे और हमारे देश के जवान और दृढ़ता के साथ अपनी देश की सेवा में अपना योगदान देंगे इस कार्य के लिए महेंद्र प्रताप सिंह राणा जी को ढेर सारी शुभकामनाएं l यह अभियान 2023 में शुरू हुआ था और अब तक 15 लाख से अधिक नागरिक संकल्प जमा हो चुके हैं। वर्ष 2025 में इसका लक्ष्य 21 लाख रक्षा सूत्र सेना को समर्पित करना है। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र सेवा, बलिदान और एकजुटता की भावना में देश की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ये दोनों अभियान विकसित भारत @2047 की सोच के अनुरूप हैं, जो राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करते हैं, सैनिकों और नागरिकों के रिश्ते को गहरा करते हैं, और पूरे देश में एकता व देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष