राँची प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, लगातार दूसरे सीजन में भी कांके बना चैंपियन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजधानी राँची के खेलगाव स्तिथ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट राँची प्रीमियर लीग का समापन रविवार को हुआ , इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार भी कांके की टीम कांके नाइट राइडर्स ने चैंपियन का खिताब अपर बाजार को हरा कर जीता। इस चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ऐस स्पोर्ट्स द्वारा किया गया , जिनका मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों में छिपी हुई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है । सितम्बर 2023 में हुए इसके पहले संस्करण में कुल आठ टीमें थी , तो इस बार इसके दूसरे संस्करण में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया , इन टीमों के नाम राँची के चर्चित जगहों के नाम पर है। अंतिम मुकाबला कांके और अपर बाजार की टीम के बीच खेला गया जिसमे कांके की टीम ने अपर बाजार को हरा कर लगातार दूसरी बार भी चैंपियनशिप अपने नाम किया साथ ही रविवार को मदर्स डे के शुभ अवसर पर महिलाओं के क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस के डीआईजी श्री नौशाद साहब , डॉक्टर असलम परवेज़ और औरंजेब ख़ान ने अंतिम दिन आ कर सभी मैच का लुफ्त उठाया साथ ही डीआईजी नौशाद साहब ने इस मौक़े पर अनुशासन और खेल भावना पर भी ज़ोर दिया । इस टूर्नामेंट के मेंटर झारखण्ड के चर्चित क्रिकेट खिलाडी मनान सिद्दीकी और अजय गौतम थे। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से चन्दन तिवारी, बसंत सिंह , निशांत एवं प्रशांत शुक्ला , नदीम एवं अन्य ace स्पोर्ट्स के मेंबर द्वारा किया गया।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक