रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: रांची-टाटा रोड पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब रांची से टाटा जा रही स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मौके पर हुई मौत
हादसे में चालक स्टेयरिंग में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आगे की सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. कार में सवार अन्य चार यात्री बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने ले गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और संभवतः चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय