रांची में म्यूटेशन की फाइलें धूल फांक रहीं, 11 हजार से ज़्यादा पेंडिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ;राजधानी में जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया बुरी तरह लड़खड़ा गई है. जिले के अंचलों में हजारों मामले महीनों से लटके हुए हैं. 1 अप्रैल 2023 से 12 जून 2025 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 11,448 म्यूटेशन लंबित हैं, बिना आपत्ति वाले.रिपोर्ट के अनुसार, कांके अंचल म्यूटेशन देरी में सबसे आगे है. जहां 1,391 मामले 30 दिन से कम और 1,414 मामले 30-90 दिन से बिना आपत्ति के अटके हुए हैं. नामकुम में 1,099 और रातू में 571 मामले 30 दिन से कम समय से लंबित हैं

  • अरगोड़ा: 236 (30 दिन से कम), 71 (30-90 दिन)
  • बड़गाईं: 235 (30 दिन से कम), 69 (30-90 दिन)
  • हेहल, चान्हो, अंगारा, मंडार जैसे अंचलों में भी सैकड़ों मामले फंसे हैं.रिपोर्ट बताती है कि 6573 मामले 30 दिन से कम समय से बिना आपत्ति के पेंडिंग हैं. वहीं 4380 मामले 30-90 दिन से, 423 मामले 90-180 दिन से, 21 मामले 180-360 दिन से और 51 मामले 360 दिन से ज़्यादा समय से दाखिल-खारिज की राह देख रहे हैं.म्यूटेशन में आपत्ति वाले मामलों की संख्या भी कम नहीं है, इसमें 752 मामले 30 दिन से, 3,497 मामले 30-90 दिन से और 437 मामले 90-180 दिन से आपत्ति के साथ लंबित हैं. नामकुम, कांके, रातू और अरगोड़ा जैसे अंचलों में दर्जनों आपत्ति वाले मामले तय समय सीमा से बाहर जा चुके हैं.म्यूटेशन प्रक्रिया में देरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. न तो जमीन का मालिकाना हक सही समय पर मिल पा रहा है और न ही खरीदारों को रजिस्ट्री के बाद राहत.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें