रांची में सीनियर एथलेटिक्स उत्सव की तैयारियां पूरी, आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में आज से चौथी सैफ (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देश भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 300 एथलीट हिस्सा लेंगे। भारत की तरफ से 70 से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे और 37 स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए मुकाबला करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोरहाबादी स्टेडियम को खास तरीके से सजाया गया है और दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह फ्री रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रतियोगिता का आनंद ले सकें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम के आज शाम 6 बजे चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के लिए 500 कलाकारों की टीम तैयार की गई है, जो झारखंड की संस्कृति, लोककला और परंपरा की झलक प्रस्तुत करेगी। प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड के विभिन्न इवेंट्स होंगे, और विजेताओं को पदक और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक