रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी दिवाकर आनंद और दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्‍मानित किया। दिवाकर डोरंडा महाविद्यालय, रांची के छात्रा और दीक्षा रांची विमेंस महाविद्यालय की छात्रा हैं। राष्ट्रपति ने उन्‍हें राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया। इनको मिले सम्मान पर आरयू के कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके कारण उन दोनों को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया है। आज रांची विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह पुरस्कार से दोनों को आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा मिलती रहेगी । आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज दिवाकर और दीक्षा के साथ पूरे देश के 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति के हाथों एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान मिला है। दोनों की इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ पीके झा, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद, कुलसचिव डॉ गुरु चरण सिंह, उपकुलसचिव डॉ अजय लकड़ा, पूर्व डीआर 1 डॉ प्रीतम कुमार, डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, रांची विमेंस महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता सिंह के साथ एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कंचन मुंडा ने बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को