रांची विश्वविद्यालय में कॉपियां गायब होने पर आजसू का हंगामा कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को घंटों बनाया बंधक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। आजसू ने शनिवार को रांची विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि सत्र 2022-26 के चौथे सेमेस्टर भूगोल की उत्तरपुस्तिकाएं (कॉपियां) गायब हो गई हैं। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। छात्र संगठन ने कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और कुलानुशासक को घंटों तक कक्ष में बंधक बनाए रखा। इस दौरान छात्र नेताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोषियों पर तुरंत निलंबन और कड़ी कार्रवाई की जाए। करीब तीन घंटे तक चले गतिरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आजसू के दबाव के आगे झुकते हुए एक जांच कमेटी गठित करने और एक सप्ताह में जांच पूरी करने का आदेश जारी किया। इसके बाद ही छात्र संगठन ने तालाबंदी खत्म की। आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है और किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, रवि रोशन, सौरभ यादव, राज दुबे, प्रियांशु, मुकेश और इंसान नायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष