राजद की नई कार्यकारिणी में अभय सिंह को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना  : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। इस नवगठित समिति में झारखंड से केवल एक प्रतिनिधि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को जगह मिली है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिसूचना 23 जुलाई से प्रभावी मानी गई है।

कार्यकारिणी में लालू प्रसाद यादव को अध्यक्ष, जबकि राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अब्दुल बारी सिद्दिकी महासचिव और सुनील कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।अन्य महासचिवों में शामिल हैं: जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. नीलालोहित दास, भोला यादव, ललित कुमार यादव, कुमार सर्वजीत, सैय्यद फैसल अली, सुखदेव पासवान, सुशीला मोराले, अनु चाको, बिनू यादव, रेनु कुशवाहा, यदुवंश कुमार यादव, डॉ. लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल, कार्तिकेय कुमार सिंह, विजय वर्मा, संतोष कुमार जायसवाल, संजय ठाकुर, रजेंद्र राम, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम और सुरेंद्र राम।इस अवसर पर झारखंड से नवमनोनीत प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने पटना में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से शिष्टाचार भेंट की। राजद की इस नई टीम से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं झारखंड में पार्टी की सक्रियता को भी यह नई नियुक्ति रफ्तार दे सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक