रातू रोड फ्लाईओवर को लेकर झामुमो ने उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज रांची में एनएच-75 पर रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर, गढ़वा में नेशनल हाईवे की एक नई सड़क का उद्घाटन समेत कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसी बीच नितिन गडकरी के कार्यक्रम और रांची में बने एलिवेटेड फ्लाईओवर की लागत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सवाल उठाए हैं.जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी झारखंड आए, उन्होंने गढ़वा में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही झारखंड में सड़कों के विकास को लेकर बड़ी बातें कीं, ऐसे में जेएमएम का सवाल है कि जिस बाईपास का उन्होंने आज उद्घाटन किया, उसका उद्घाटन के पहले कई दिनों से टोल क्यों वसूला जा रहा था. उन्होंने सवाल पूछा कि जब टोल टैक्स पहले से वसूला जा रहा था तो फिर आज उद्घाटन कैसे हो गया? सुप्रियो भट्टाचार्य ने गढ़वा जैसे पिछड़े क्षेत्र में टोल टैक्स वसूली को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भी अपने लोगों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सड़कें, फ्लाईओवर बना रही है और उसका टैक्स भी जनता से नहीं वसूलती है. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, हमें इसके सौंदर्यीकरण पर भी आपत्ति है क्योंकि इसके नाम पर सड़क निर्माण की लागत बढ़ा दी जाती है. फिर टोल के रूप में आम जनता से इसकी वसूली की जाती है.एलिवेटेड कॉरिडोर की लागत पर सवाल उठाते हुए कहा किस्थानीय सांसद और रक्षा राज्य मंत्री द्वारा बताई गई 400 करोड़ की राशि 558 करोड़ कैसे हो गई? इसमें 158 करोड़ की वृद्धि कैसे हो गई? यह कैसा मजाक है?

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए