राबड़ी आवास के बाहर पूर्व प्रत्याशी ने फाड़ा कुर्ता , सड़क पर रोते-बिलखे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर मचा घमासान अब सड़कों पर आ गया है। रविवार सुबह राबड़ी देवी के आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने विरोध में अपना कुर्ता फाड़ लिया। वे सड़क पर रोते-बिलखते नजर आए।

मदन साह ने आरोप लगाया कि मधुबन विधानसभा सीट से टिकट देने के बदले संजय यादव ने ₹2.70 करोड़ की मांग की थी। “रकम नहीं देने पर टिकट किसी और को दे दिया गया,” उन्होंने कहा।

इधर, चुनाव की तारीखें नजदीक हैं — पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ 19 दिन बाकी हैं। 20 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है, लेकिन महागठबंधन अब तक सीट शेयरिंग का संयुक्त ऐलान नहीं कर सका है।

कांग्रेस अब तक 53 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है (पहली लिस्ट में 48, दूसरी में 5 नाम)। वहीं, रविवार को RJD ने अपनी पहली आधिकारिक लिस्ट जारी की है, जिसमें 52 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं — इनमें 22 यादव, 3 मुस्लिम और 3 भूमिहार-ब्राह्मण समाज से हैं। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी सतीश यादव से होगा, जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को इसी सीट से हराया था।

दूसरी ओर, NDA में सीट शेयरिंग पूरी हो चुकी है और सभी सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “हमारा 5 दलों का गठबंधन है, जीतने के बाद विधायक दल ही अपना नेता चुनेगा।”

 

इससे पहले 17 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि नीतीश कुमार पर न केवल बीजेपी बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री का फैसला विधायक दल करेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत