रिम्स-टू के जमीन विवाद पर बवाल भारी बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले नहीं रोक पाए किसानों के रोष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रिम्स-टू के जमीन विवाद पर बवाल भारी बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले नहीं रोक पाए किसानों और आंदोलनकारियों को नगड़ी में हजारों लोगों ने हल चलाया, रोपा धान हाउस अरेस्ट किए गए चंपई सोरेन, कई अन्य नेताओं को किया डिटेन जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो, प्रेम शाही मुंडा और कमलेश राम ने अगुवाई रांची। रांची के नगड़ी इलाके में प्रस्तावित रिम्स-2 मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित की गई जमीन को लेकर रविवार को भारी बवाल हुआ। पुलिस-प्रशासन की चौतरफा बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोलों की बौछार के बावजूद हजारों लोगों ने मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित साइट पर पहुंचकर हल चलाया और धान रोपा। इसके पहल जमीन पर दावेदारी को लेकर इकट्ठा हुए हजारों ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच झड़प और टकराव हुआ। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भाजी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आंदोलनकारी अलग-अलग जत्थों में साइट पर पहुंचने में सफल रहे। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो और उनके कुछ साथी प्रशासन को चकमा देकर हल-बैल के साथ आंदोलन स्थल सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद देखते-देखते हजारों महिला-पुरुष भी जमीन पर उतर आए। आंदोलनकारियों की अगुवाई करने वाले प्रेम शाही मुंडा, कमलेश राम, कुंदरेशी मुंडा, अंजना लकड़ा आदि शामिल रहे। आंदोलनकारी ग्रामीणों के नेतृत्व का ऐलान करने करने वाले राज्य के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को प्रशासन ने एहतियाती तौर पर रविवार सुबह ही उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। प्रदर्शन स्थल पर जा रहे घाटशिला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में हिरासत में ले लिया, वहीं सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को भी डिटेन कर लिया गया। पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और भाजपा नेता रामकुमार पाहन को भी पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के पहले ही हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को लेकर रोकने के लिए शनिवार शाम से ही पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी थी। नगड़ी जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेडिंग करके लोगों को रोकने की कोशिश की गई थी। मेडिकल कॉलेज की प्रस्तावित साइट के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश प्रशासन ने शनिवार को ही जारी कर दिया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक