रेडक्रॉस सोसाइटी ने अग्नि पीड़ितों को बांटे राहत

रेडक्रॉस सोसाइटी राहत वितरण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। कुछ दिन आगलगी कि घटना मे कमी होने के बाद कल तीनगछिया के ताजगंज फसिया वार्ड संख्या 45 मे आगलगी की घटना हुई। समाजसेवी पवन पोद्दार द्वारा खबर मिलते ही रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व मे राहत वितरण हेतु पहुंची। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों एवं दमकलकर्मि के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका लेकिन तब तक 3 परिवारों का घर पुरी तरह राख हो चुका था। घर का सारा सामान यहाँ तक कि नगद राशि भी जल गया। सचिव संतोष गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि रामदेव मंडल, बैजनाथ मंडल एवं मिथुन मंडल का घर पुरी तरह जल चुका है। वे आज विस्थापित का जीवन जीने को मजबूर है एवं रोजी रोटी की समस्या हो गई है। प्रबंध समिति सदस्य अनिल चमरिया ने कहा कि आगलगी से बचने के लिए सजग रहने कि जरूरत है। मौके पर उपस्थित सह सचिव विवान सरकार एवं प्रबंध समिति सदस्य अमित जैसवाल विक्की एवं नरेश साह ने कहा कि पुआल या कोई भी कचड़े का समान जो ज्वलंशील हो उसे घर से कम से कम 100 फीट की दूरी पर रखें । लालटेन व चिराग को सुरक्षित स्थानों पर रखें एवं उपयोग न होने पर ठीक से बुझायें। संतोष गुप्ता ने कहा कि राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, मशहरी, तिरपाळ, साबुन, ब्रश, पेस्ट, तेल आदि शामिल है। इस मौके पर बड़ी संख्या मे मोहल्लेवासी भी मौजूद थे। समाजसेवी पवन पोद्दार ने संस्था को साधुवाद दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए