रेलवे कर्मचारी संगठन की मान्यता संबंधी चुनाव का दूसरा दिन 322 वोटरों ने दिया वोट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : गुरुवार को मतदान के दूसरे दिन ५ दिसंबर को कर्मचारियों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , गुरुवार को कुल 322 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया ।पाकुड़ संख्या 28 पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रहते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में काफी मदद की । मतगणना की तिथि 10 दिसंबर 2024 को तय की गई है । मतगणना की प्रक्रिया में चारों मंडल के मतों को मिलाकर विजेता कर्मचारी संगठन की घोषणा की जाएगी ,जिस संगठन को कुल वैध मतों का 35% मत प्राप्त होगा , वही संगठन रेलवे में मान्यता प्राप्त करेगी एवं वैध रूप से वही संगठन कर्मचारी कल्याण संबंधी विषयों पर पदाधिकारी से चर्चा एवं आधिकारिक बैठक कर सकेगी । कल 6 दिसंबर को केवल रनिंग स्टाफ के लिए सुरक्षित रखा गया है जिसमें सभी रनिंग स्टाफ मत दे सकेंगे मतदान का अंतिम दिन सभी वेद मतों को रेलवे सुरक्षा बल के निगरानी में हावड़ा मंडल पहुंचा दिया जाएगा जहां मतों की गिनती 10 दिसंबर को की जाएगी । ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के सहायता केंद्र पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के गौतम यादव दयाशंकर प्रसाद , निरंजन कुमार ,अमर कुमार मल्होत्रा विक्रम भारती , कुंदन कुमार सुदर्शन यादव ,अखिलेश कुमार चौबे ,संजय कुमार ओझा ,निलेश प्रकाश , बिहारी कुमार ,गुंजन कुमार कलीम अंसारी, कुमार विकास ,रामकुमार यादव संदीप दत्ता , बॉबी शेख सुधीर कुमार आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक