रेलवे कर्मचारी संगठन की मान्यता संबंधी चुनाव प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : बुधवार को रेलवे कर्मचारी संगठन की मान्यता संबंधी चुनाव प्रारंभ हो गई । इसके लिए रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक पर कालिदास हिंदी पुस्तकालय को पोलिंग बूथ बनाया गया है ।इसमें पीठासीन पदाधिकारी के रूप में सहायक अभियंता अजीमगंज विजय शंकर भाग ले रहे हैं । रेल प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है ।इसके लिए सीसीटीवी कैमरा द्वारा निगरानी की जा रही है तथा रेलवे सुरक्षा बल की निगरानी में मतदान होता दिख रहा है और रेल कर्मियों के अंदर अपने कर्मचारी संगठनों के प्रति काफी रुझान देखा जा रहा है। इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि इस चुनाव में कुल पांच श्रमिक संगठन भाग ले रहे हैं । ईस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन , ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस, ईस्टर्न रेलवे तृणमूल कांग्रेस एवं पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ ।यह चुनाव देश भर में भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा है । जो 4,5 एवं 6 दिसंबर तक चलेगा । यह चुनाव विगत 2013 में कराया गया था । जिसमें पूर्वी रेलवे में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन विजई रहा था ।इस चुनाव में जिस संगठन को 35% मत प्राप्त होगा ,वही श्रमिक संगठन को मान्यता मिलेगी नलहटी से लेकर गुमानी तक सभी विभाग के कर्मचारियों का रुझान ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ है और आशा है कि 90% रेल कर्मचारी ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के पक्ष में मतदान करेंगे । मतदान सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हो गया एवं पहले मतदाता राजेश प्रमाणिक पॉइंट्स मैन , बांसलोय ब्रिज रहे ।इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से पोलिंग एजेंट के रूप में अमर कुमार मल्होत्रा तथा गौतम यादव एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से अजीत पाल कार्यरत दिखे । अन्य संगठनों के प्रतिनिधि सक्रिय नहीं थे एवं मुख्य रूप से देखा जा रहा है कि पाकुड़ बूथ संख्या 28 पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस में ही टक्कर देखी जा रही है ।इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अखिलेश चौबे के नेतृत्व में मुख्य कार्यकर्ता के रूप में रामकुमार यादव निलेश प्रकाश अरुण कुमार शाह भगवत शर्मा कुंदन कुमार सिंह अमित कुमार भगत बम बम ठाकुर श्यामल कुमार माल प्रीतम कुमार मंडल गुंजन कुमार सुमन घोष इत्यादि सक्रिय दिखे ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक